क्यों नपुंसक हो गयी हैं आंधियाँ

Images

कहाँ जाने खो गयी हैं आँधियाँ
क्यों नपुंसक हो गयी हैं आंधियाँ

हवाएँ पश्चिम से कुछ ऐसे चलीं
युवा मन मे सो गयी हैं आंधियाँ

मुट्ठियाँ सब बुद्धिजीवी हो गयीं
और तनहा हो गयी हैं आँधियाँ

आज घर मे शान्ति है धोका न खा
अभी कल ही तो गयी हैं आंधियाँ

शक्ति, साहस, और लड़ने की ललक
जाने क्या क्या बो गयी हैं आंधियाँ

“पद्म” सच मे बदलना है दौर तो
जगाओ जो सो गयी हैं आंधियाँ

पद्म सिंह 02/05/20012

About these ads

7s टिप्पणियाँ (+add yours?)

  1. Shivam Misra
    मई 02, 2012 @ 20:24:45

    “पद्म” सच मे बदलना है दौर तो
    जगाओ जो सो गयी हैं आंधियाँ

    अग्रिम क्षमा के साथ – मेरा भी आपसे यही कहना है – सादर

    Reply

  2. सलिल वर्मा
    मई 02, 2012 @ 21:50:20

    ठाकुर साहब,
    आपसे जब भी मिला हूँ एक खामोशी की चादर ओढ़े मिले हैं आप.. यकीन मानिए, उसी खामोशी ने कभी आपसे खुलकर बात करने का मौक़ा न दिया.. सोचता रहा हूँ
    .
    आपसे जब भी मिला, सोचा यही,
    मुस्कराहट में छिपी हैं आंधियाँ!
    काले कपड़ों में उजाला मन छिपा,
    क्यों न हो मातम हैं काली आंधियाँ!
    (काली आंधी – कमलेश्वर, फिल्म आंधी – गुलज़ार)
    .
    देखिये कब आपसे बात करने का मौक़ा मिल पाता है!!

    Reply

  3. M Verma
    मई 03, 2012 @ 18:07:38

    मुट्ठियाँ सब बुद्धिजीवी हो गयीं
    और तनहा हो गयी हैं आँधियाँ

    बहुत खूब .. बेहतरीन

    Reply

  4. Pratik
    मई 30, 2012 @ 17:41:48

    सोई हुई आँधियों को जगाना बहुत भारी काम है..
    क्योंकि ये आंधियां युवाओं में होनी चाहिए जो आजकल भटकी-बहकी सी लग रही है..
    पर कोशिश जारी रहनी चाहिए क्योंकि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती..

    Reply

  5. Trackback: आज दिन भर … « संजय कुमार जायसवाल…….. कुछ कल के लिए
  6. Manju Mishra
    अग 23, 2012 @ 12:50:03

    शक्ति, साहस, और लड़ने की ललक
    जाने क्या क्या बो गयी हैं आंधियाँ

    bahut sundar panktiyan hain…

    Reply

  7. Anonymous
    सित 01, 2012 @ 13:47:56

    ho gaya barbad sab kuchh andhion me
    aaj pyari ho gayi hain andhiyan,
    ab hamara kuchh nahin kar payegi
    ab tumhari ho gayi hain andhiyan,

    Reply

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 59 other followers

%d bloggers like this: