वर्डप्रेस डॉट कॉम पर काफी समय से ब्लागिंग करते रहने के बावजूद भी कभी पोस्ट मे पॉडकास्ट या आडियो नहीं पोस्ट किया था। एक दो बार कोशिश करने पर भी सफलता नहीं मिली थी। काफी मेहनत के बाद आज आखिर सफलता मिल ही गयी। आप भी कोशिश करिए सफलता अवश्य मिलेगी।
इसके लिए कुछ तैयारियाँ करने की आवश्यकता है -
1- सबसे पहले यहाँ क्लिक कर के सफारी ब्राउज़र डाऊनलोड कर लें(यदि आपके कंप्यूटर मे नहीं है तब)
2- अपने ईमेल का इस्तेमाल करते हुए यहाँ क्लिक कर के आडियो-बू पर साइन अप कर लें और अपने ईमेल के इनबॉक्स मे आडियो-बू के लिंक पर क्लिक कर के इसे वेरिफ़ाई भी कर लें।
3 – आपको जो भी आडियो फाइल ब्लॉग पर लगानी है उसे audioboo पर अपलोड करें और सेव कर लें जिसके बाद आपकी अपलोडेड फाइल चलने लायक हो जाएगी। आपकी अपलोडेड फाइल चित्र के अनुसार दिखेगी जिसके सामने RSS फीड का लिंक दिखेगा जिसपर माउस का राइट क्लिक करके सफारी ब्राउसर के न्यू टैब(open in new tab) मे खोल लें
4- ऊपर चित्र के अनुसार फाइल के RSS फीड लिंक बटन पर राइट क्लिक करके नए टैब(सफारी ब्राउज़र) मे खोलने पर आपको नीचे चित्र के अनुसार कुछ इस तरह से आपकी फाइल दिखाई देगी -
5- अब हमेशा की तरह अपने वर्डप्रेस डॉट कॉम मे साइन इन करें और New Post आप्शन से नयी पोस्ट लिखने के स्थान पर पहुँचें।
6- html वाले आप्शन मे निम्नानुसार अपनी ऊपर चित्र के अनुसार मिली RSS लिंक को नीचे लिखे लाल रंग वाले लिंक के स्थान पर पेस्ट करना है …शेष html कोड(नीले रंग का) हर बार एक जैसा ही रहेगा।
html कोड जैसा लगाया जाना है -
7- अब आपकी आडियो प्लेयर तैयार है…. पोस्ट मे यदि कुछ और लिखना चाहें तो सामान्य पोस्टों की तरह उपरोक्त कोड से ऊपर या नीचे स्वतन्त्रता से लिख सकते हैं और अंततः टैग और कैटेगरी आदि सेट करते हुए अपनी नयी पोस्ट को पब्लिश कर दें। आपकी पोस्ट पर आपका प्लेयर दिखने लगेगा। बधाई !!!
आइये सुनें भारत की महान विभूतियों से परागित एकात्म स्त्रोत -











फ़र 18, 2012 @ 00:40:27
बढ़िया
कभी ज़रूरत पड़ी तो आजमाएंगे
फ़र 18, 2012 @ 08:45:24
आभार आपका इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए …..और शानदार एकात्म स्तोत्र ..के लिए…..
फ़र 18, 2012 @ 08:49:20
ऑडियोबू, हम भी घूमकर आते हैं..
फ़र 18, 2012 @ 09:38:05
बढ़िया और उपयोगी जानकारी दी आपने … आभार पद्म भाई !
फ़र 27, 2012 @ 09:01:49
local wamp server se wordpress par blog ko kese install kare bataye sir